व्यापारियों की समस्याओं पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा, रमेश चंद्र कुंडें को भेंट की व्यापार पत्रिका

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सर्किट हाउस, इटावा में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडें से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, उनके समाधान तथा व्यापारी हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में किए जा रहे कार्यों और संचालित योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक ‘व्यापार पत्रिका’ भेंट कर रमेश चंद्र कुंडें का स्वागत किया गया। पत्रिका में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की व्यापारियों से संबंधित प्रमुख योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार स्तर तक पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ उनके हितों की प्रभावी पैरवी करना है।
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर पटेल, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, जिला कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे, जिला संरक्षक सुशीला राजावत, महिला नगर युवा अध्यक्ष सिम्मी, महिला जिला उपाध्यक्ष अनिता कुशवाहा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, लल्लू वारसी, नगर मंत्री उमेश कुशवाहा, नगर मंत्री मोहम्मद उवैस सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
व्यापारी हित | संगठन की मजबूती | समस्याओं के समाधान की पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *