
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स, इटावा में नेहरू युवा केंद्र (माई भारत) के तत्वावधान में ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मा० सरिता भदौरिया जी के साथ उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री सचिन यादव जी भी उपस्थित रहे।
अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में युवाओं ने वाद-विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन, नुक्कड़ नाटक, संगीत, रैप एवं नृत्य जैसी विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को कमजोर करता है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में युवाओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत का प्रभावी संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
नशामुक्त युवा — सशक्त समाज — विकसित भारत।
