जन शिक्षण संस्थान कार्यालय पर क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ

प्रशिक्षकों को सिखाये गए आधुनिक कौशल विकास के गुर

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान, इटावा के तत्वावधान में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय परिसर मकसूदपुरा में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की उपाध्यक्ष नमिता तिवारी एवं निदेशक रवीन्द्र चौहान द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा ट्रेनिंग मॉड्यूल, प्रभावी संचार कौशल स्किल डेवलपमेंट, प्रशिक्षण पद्धति, व्यक्तित्व विकास तथा आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए नई जानकारियाँ एवं व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किए। समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक रवींद्र चौहान ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षकों का निरंतर क्षमता विकास ही गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण की आधारशिला है। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाने तथा युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मास्टर ट्रेनर के रूप में सुधीर यादव, डॉ चित्रा सिंह, सुशांत सिंह, जय शिव मिश्रा, कवि अवनीश त्रिपाठी,विकास कुमार, पूर्व निदेशक हरि नारायण बाजपेई, जन शिक्षण संस्थान के यश कश्यप, अमन चतुर्वेदी, अभिषेक शाक्य, शिवम एवं सुशीला देवी, पार्थ सेंगर, चंदन, अनुज कुमार सहित संस्थान के कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक प्राप्त किया। प्रशिक्षकों के साथ निदेशक रविन्द्र चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *