बीएसएफ से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर श्रीपाल सिंह भदौरिया का हुआ जोशीला स्वागत

 श्रीपाल सिंह भदौरिया का स्वागत करते समाज के लोग

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उरेंग अहेरीपुर निवासी श्रीपाल सिंह भदौरिया पुत्र स्वर्गीय हुकुम सिंह भदौरिया, वर्ष 1985 में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होकर लगभग 41 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के बाद इंस्पेक्टर पद से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त के उपरांत जब श्रीपाल सिंह भदौरिया इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए भदौरिया परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण पहले से मौजूद थे। सभी ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया। इसके बाद स्वागत जुलूस के साथ उन्हें अहेरीपुर लाया गया। गांव पहुंचने पर वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। ग्रामीणों ने घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर अपने गांव के गौरव का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह माल्यार्पण कर लोगों ने उनका अभिनंदन किया और भारत माता की जय एवं जय हिन्द के उद्घोष लगाए। इस अवसर पर शिशुपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, महाराज सिंह, रामवीर सिंह, अरविंद सिंह, विकास सिंह सहित समस्त भदौरिया परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा लहीक खान डीलर, अफरोज खान, छुन्ना दुबे, चुन्नी सिंह राठौर, अकरम खान सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने समारोह में भाग लेकर श्रीपाल सिंह भदौरिया का आत्मीय स्वागत किया और श्रीपाल सिंह भदौरिया की चार दशकों से अधिक की उत्कृष्ट राष्ट्र सेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ सुखद जीवन की कामना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *