पान कुंवर स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का हुआ आयोजन

 छात्र छात्राओं के साथ मौजूद चेयरमैन डॉ. कैलाश चन्द्र यादव

करंट विज़न संवाददाता 

इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल मे सत्र 2026-27 की इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को विभिन्न नेतृत्वकारी दायित्व सौंपे गए। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. कैलाश चन्द्र यादव ने छात्र-छात्राओं को बैज एवं दायित्व प्रदान करते हुए कहा कि “नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने आचरण और कार्यों से दूसरों के लिए आदर्श स्थापित करना है।” उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार तोमर ने कहा कि इन्वेस्टिचर सेरेमनी विद्यार्थियों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय की गरिमा एवं मूल्यों को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से किया गया।।पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल का यह प्रयास विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से ही नहीं बल्कि नेतृत्व, जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण एक श्रेष्ठ नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *