व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में विभिन्न व्यापारिक समस्यायों पर हुई चर्चा
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक नवीन कलक्ट्रेट सभागार में एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न व्यापारिक समस्यायों पर चर्चा हुई। एसपी सिटी ने बताया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत बाजारों की सुरक्षा तथा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा अतिरिक्त फोर्स लगाया जा रहा है उन्होंने व्यापारी नेताओं से अपील की कानून व्यवस्था में जिला प्रशासन का सहयोग करें। जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल आलोक दीक्षित ने मांग की कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत निर्माणाधीन कहारन पुल को शीघ्र जनता के लिए शुरू करवाया जाये। जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी ने कहा बस अड्डा तिराहे पर लगने वाले जाम के मद्देनजर बसों की वन-वे व्यवस्था लागू की जाए, शहर से बाहर जाने वाले सभी भारी वाहन पक्के बाग की तरफ से ही बाहर जायें। जिला अध्यक्ष उद्योग मंच भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज और जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव ने बिजली विभाग से सम्बंधित समस्यायों को पटल पर रखा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष चमन वारसी, संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी,महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, महिला जिला अध्यक्ष शकीला बेगम, राहुल दीक्षित, धर्मेन्द्र यादव, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, धर्मेन्द्र प्रजापति, ज्योति पालीवाल, हफीज खान, रोशनी वर्मा, ऊषा देवी राखी आदि व्यापारी नेताओं ने अपनी समस्या को रखा। सीओ ट्रैफिक राम गोपाल शर्मा, एसडीओ बिजली विभाग ,इओ नगरपालिका संतोष मिश्रा, टी आई अमित सिंह सहित रोडवेज, पीडब्ल्यूडी खाद्य विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी के आईपीएस प्रौन्नत होने पर उनका स्वागत किया बैठक में उपस्थित एसपी सिटी व व्यापारी नेता।
