एमनीव विज़न स्कूल के वाइस चेयरमैन डॉ. विकास ने एम क्लाउड ऐप किया लॉन्च

इसे विद्यालय की आवश्यकताओं तथा भारत सरकार के लागू डिजिटल एवं डेटा सुरक्षा संबंधी नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। एमनीव विज़न स्कूल में विद्यालय के वाइस चेयरमैन डॉ.विकास यादव का जन्म दिवस पर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए एआई आधारित एम क्लाउड मोबाइल ऐप का आधिकारिक शुभारंभ किया गया।
एमनीव ग्रुप के आईटी विभाग द्वारा स्वयं विकसित यह ऐप आधुनिक एआई आधारित सुरक्षा तकनीक से लैस है।इसे विद्यालय की आवश्यकताओं तथा भारत सरकार के लागू डिजिटल एवं डेटा सुरक्षा संबंधी नियमों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। विद्यालय के शिक्षकों को पहले ही इस ऐप से जोड़ा जा चुका है।यह ऐप एंड्रॉयड और आईफोन,दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है। एम क्लाउड के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों का होमवर्क,उपस्थिति,सिलेबस, नोटिस, समय सारिणी, परिवहन संबंधी जानकारी तथा अन्य महत्वपूर्ण अपडेट रियल-टाइम में देख सकेंगे। ऐप में मौजूद एआई विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, विषयवार प्रदर्शन, सीखने की गति और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों का विश्लेषण भी उपलब्ध कराएगा। विद्यालय के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने ऐप के माध्यम से की गई पहली फीस के ट्रांजैक्शन को ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान कर ‘एम क्लाउड’ का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को शिक्षा से जोड़ना विद्यालय के विज़न का महत्वपूर्ण हिस्सा है।यह ऐप विद्यालय, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच एक सशक्त डिजिटल सेतु का कार्य करेगा तथा शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक-सक्षम बनाएगा। वाइस चेयरमैन डॉ.विकास यादव ने कहा कि विद्यालय आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास और अभिभावकों की सुविधा को प्राथमिकता देता है। भविष्य में ऐप में और भी उपयोगी एआई आधारित सुविधाए जोड़ी जाएंगी। कार्यक्रम में मैनेजिंग डायरेक्टर सलिल यादव, डायरेक्टर डॉ.शाहिनी यादव, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज श्रीवास्तव एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने डॉ. विकास यादव को जन्मदिवस तथा ‘एम क्लाउड’ ऐप के सफल शुभारंभ पर बधाई दी। एम क्लाउड ऐप लॉन्च करते डा. विकास यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *