डीबीटी कैशलेस जागरूकता कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, लाभार्थियों को वितरित किए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित डीबीटी कैशलेस (Direct Benefit Transfer) जागरूकता एवं डीबीटी वेरिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन जनपद इटावा में किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मा. राज्यमंत्री (ऊर्जा विभाग एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग) श्री कैलाश सिंह राजपूत जी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही डीबीटी प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ी है और योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ लाभार्थियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रही है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अनु गुप्ता जी, भाजपा विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी (इटावा), जिला पंचायत सदस्य श्री सचिन यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

सभी वक्ताओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डीबीटी और कैशलेस प्रणाली से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता एवं सुशासन को नई मजबूती मिल रही है।

कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों ने सरकार की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *