लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजधानी लखनऊ आगमन पर उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं एयरपोर्ट पर पहुंचकर उनका स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और महत्व और बढ़ गया।
एयरपोर्ट से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय तक निकाले गए रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सड़कों पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं एवं नारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक रूप दे दिया।
रोड शो के दौरान जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन भाजपा की संगठनात्मक शक्ति, जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *