नहर में मिला शव निकला सिरसागंज का युवक, परिजनों ने की पहचान भोगनी पुर गंग नहर में झाड़ियों में फंसा मिला था शव, पोस्टमार्टम को भेजा गया

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। कचौरा मार्ग स्थित भोगनीपुर गंग नहर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सोमवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के गहरे पानी में बह रहे शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। बाद में परिजनों द्वारा शव की पहचान कर ली गई।
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि कचौरा नहर पुल के पास नहर की झाड़ियों में फंसा करीब 25 से 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। शव के शरीर पर केवल नीले रंग का अंडरवियर था। प्रथम दृष्टया शव करीब तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। आशंका जताई गई कि शव शिकोहाबाद की ओर से बहते हुए यहां तक पहुंचा और झाड़ियों में फंस गया।
पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त का प्रयास किया तथा मोर्चरी भिजवा दिया। बाद में परिजनों ने शव की पहचान गुल मोहम्मद पुत्र सलीम खान निवासी मियां बाजार दक्षिणी मोहंगंज, थाना सिरसागंज, जिला फिरोजाबाद के रूप में की।
पहचान होने के बाद परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इसके आधार पर पुलिस ने गुल मोहम्मद के नाम-पते से पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भोगनीपुर गंग नहर में झाड़ियों में फंसा मिला था युवक का शव।
शव की पहचान सिरसागंज निवासी गुल मोहम्मद के रूप में हुई।
पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शव करीब तीन दिन पुराना होने की जताई गई आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *