नाबालिग किशोरी को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया पाँच दिन पूर्व दर्ज मुकदमे में कार्रवाई, पीड़िता के न्यायालय के बयान के आधार पर गिरफ्तारी

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। थाना जसवंतनगर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के न्यायालय में दर्ज कराए गए बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव से पाँच दिन पूर्व एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान आरोपी आशीष तोमर पुत्र रमन सिंह उर्फ मुन्ना तोमर निवासी नगला उदय सिंह को सोमवार की सुबह उसके गाँव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र करीब 29 वर्ष बताई गई है।पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय में दर्ज बयानों का अवलोकन करने के बाद मामले में आवश्यकतानुसार संबंधित धाराओं की वृद्धि की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *