कानपुर देहात के शिक्षक हुए वाराणसी में राज्य स्तरीय सम्मानित, किया जनपद का नाम रौशन

करंट विज़न संवाददाता
कानपुर देहात।

कानपुर देहात के दो शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य व विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने पर राज स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। वाराणसी में आयोजित पढ़ाई से प्रतियोगिता तक राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रा० वि०सट्टी की मड़ैया, अमरौधा के सहायक अध्यापक श्री अखिलेश कुमार यादव व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुखसौरा , मलासा से आलोक श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षकों को मिश्रण शिक्षण संवाद समूह की ओर से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन तथा नवोदय विद्यालय, विद्याज्ञान परीक्षा और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों के चयन में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वाराणसी पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी पूनम मौर्या जी मुख्य अतिथि रही मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक)श्री हेमंत राव और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी श्री अनुराग श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए उत्कृष्ट शिक्षकों ने प्रतिभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *