पुलिस ने मारा स्पा सेंटर पर छापा, संचालक सहित कई लोग हिरसत में

करंट विज़न संवाददाता
इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्यवाही की। सीओ सिटी और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों और नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर जांच की।
सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र, महिला पुलिसकर्मियों और अन्य पुलिस बल के साथ स्पा सेंटर पर छापा मारा। पुलिस की कार्यवाही से इलाके में हड़कम्प मच गया। जांच के दौरान स्पा सेंटर के दस्तावेजों और वहां मौजूद लोगों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने मौके से संचालक समेत तीन महिलाओं और दो युवकों को हिरासत में लिया कई रिकॉर्ड और अन्य सामग्री जब्त की है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि स्पा सेंटर के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं। जांच में लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं पाया गया और स्टाफ का सत्यापन भी अधूरा मिला। पुलिस ने फिलहाल सेंटर को बंद करा दिया है और वहां से हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिले में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच कराई जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सीओ सिटी ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने भी सभी स्पा सेंटरों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

फोटो  स्पा सेंटर से महिलाओं को ले जाती पुलिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *