एड्स वैक्सीन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

एचआईवी एक चिकित्सीय स्थिति, समय पर जांच से सामान्य जीवन संभव
करंट विज़न संवाददाता
दिबियापुर, औरैया।  सोमवार को सीएचसी दिबियापुर में विश्व एड्स वैक्सीन दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना और समाज में फैली भ्रांतियों को दूरकार्यक्रम में डॉ. विजय आनंद ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. विजय आनंद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो।  उन्होंने कहा कि एचआईवी कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक चिकित्सीय स्थिति है, जिसका समय पर जांच और उपचार कराकर सामान्य जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने सुरक्षित व्यवहार, नियमित जांच और सही जानकारी को एचआईवी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। वहीं, डॉ. रश्मि यादव ने जोर दिया कि समाज में फैली गलत धारणाओं को समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करें, बल्कि उनके प्रति सहानुभूति और सम्मान का व्यवहार करें। इस अवसर पर डॉ. दीपिका अहीर दिनेश कुमार, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. शाहिना तबस्सुम, डॉ. अदिति सिंह, डॉ. हरिओम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विवेक त्रिवेदी, फार्मासिस्ट मृदुल पाल, बीपीएम अश्वनी कुमार और हिमांशु चंदन सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *