करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
जसवंतनगर तहसील परिसर में बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया के तहत मनोज सिंह कुशवाहा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि सौरभ चौहान को निर्विरोध महामंत्री घोषित किया गया। वहीं संदीप कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने में एल्डर्स कमेटी के पी.सी. श्रीवास्तव, रवि दीक्षित एवं रमन त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी के कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम से बार एवं अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि एकता, विश्वास और सहयोग से ही संगठन मजबूत होता है तथा नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
