करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना” समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपनी बेटियों का विवाह संपन्न कर सकें।
इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में सम्मिलित होने का अवसर मिला। बैठक में योजना के प्रभावी संचालन, पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध सहायता पहुँचाने तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने पर चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा योजना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई और यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि अधिक से अधिक पात्र परिवार इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। “पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना” न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि बेटियों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को भी मजबूत करती है
