इटावा का गौरव: सरिता भदौरिया ने संभाली विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र में इटावा ने एक ऐतिहासिक पल देखा। इटावा सदर की लोकप्रिय विधायक सरिता भदौरिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अनुपस्थिति में स्पीकर की कुर्सी पर बैठने का अवसर प्रदान किया।
यह सम्मान केवल सरिता भदौरिया जी के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे इटावा जनपद के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह क्षण महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का सशक्त प्रतीक है।
आज महिलाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे हर क्षेत्र में नेतृत्व करने और नई ऊँचाइयों को छूने में पूरी तरह सक्षम हैं।
इटावा के लिए यह सचमुच गर्व, सम्मान और प्रेरणा का क्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *