करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
जनपद इटावा में आज तहसील भरथना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के निष्पक्ष, न्यायोचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है।
