करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
इटावा, चकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज इटावा के चकरनगर क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अहेरिया स्थित श्री राम कृष्ण परम धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में 108 कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अखिलेश यादव ने इस अवसर पर महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने देश की राजनीतिक स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता आने वाले समय में बदलाव का निर्णय लेगी।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता की बड़ी उपस्थिति रही।
