स्वागत व सम्मान… *इटावा कचहरी में महिला अधिवक्ताओं का हुआ स्वागत व सम्मान*

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा। मा.उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 30 प्रतिशत कार्यकारिणी में महिला आरक्षण के तहत सात महिला अधिवक्ताओ में नेहा सिंह एडवोकेट,गोपा शुक्ला एडवोकेट,अर्चना शाक्य एडवोकेट,श्वेता शर्मा एडवोकेट,निधि पाल एडवोकेट,पुष्पा कुशवाहा एडवोकेट, प्रीति चौहान एडवोकेट को कार्यकारिणी में नामित किया गया है।बुधवार को कचहरी स्थित अपने बस्ते पर अरुण कुमार राजपूत उर्फ बॉबी एडवोकेट पूर्व कोषाध्यक्ष डी बी ए इटावा व गौरव यादव एडवोकेट द्वारा महिला अधिवक्ताओं का स्वागत एवं सम्मान कर बधाई दी।
इस अवसर पर एडवोकेट निधि पाल ने रीना यादव,काशिफा नाज़,मदीना सिद्दीकी,सुनीता वर्मा,किरन राजपूत, रेखा आदि महिला अधिवक्ताओं को भी पटका पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *