करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
आदर्श नगर पंचायत इकदिल में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक मा० सरिता भदौरिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उनके साथ उपस्थित रहकर सभी नामित सभासदों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह के दौरान नव-नामित सभासदों ने अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने की शपथ ली। यह अवसर नगर के विकास एवं जनसेवा के प्रति नई प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।
इस अवसर पर सभी नामित सभासदों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दी गईं।
