ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड, यूनिट इटावा द्वारा पांचवां सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 अप्रैल को

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान
इटावा। ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड, यूनिट इटावा के तत्वावधान में 5 अप्रैल (रविवार) को स्टेशन रोड स्थित नारायण धाम में पांचवें भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर में जौहर की नमाज़ के बाद आरंभ होगा।
इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित धर्मगुरु हज़रत अल्लामा सैय्यद मुहम्मद अशरफ़ अशरफी जिलानी किछौछा शरीफ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनैतिक एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रहेगी।
संस्था के दिल्ली मुख्यालय से आए पदाधिकारी मोहम्मद अज़ीम अशरफ ने बताया कि यह सम्मेलन विशेष रूप से उन जरूरतमंद परिवारों के लिए आयोजित किया जाता है, जिनकी बेटियों के रिश्ते तय होने के बावजूद आर्थिक अभाव के कारण विवाह संपन्न नहीं हो पाता। संस्था द्वारा इटावा के अलावा जयपुर, संभल सहित विभिन्न स्थानों पर भी ऐसे विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाते रहे हैं।
जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने जानकारी दी कि संस्था न केवल सामूहिक विवाह का आयोजन करती है, बल्कि समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाती है, जिसमें मोतियाबिंद के ऑपरेशन, दवाइयां और चश्मे पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, जनपद में मिलने वाली लावारिस लाशों का उनके धर्म एवं रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जाता है।
कार्यक्रम की तैयारियों में जिलाध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम, दिल्ली हेड ऑफिस इंचार्ज अजीम अशरफी, कानून सलाहकार असलम खान, नाजिम खान, तहसीन भाई, विक्की कठेरिया, अभिषेक आजाद, मोहम्मद आमीन, मेहंदी हसन, साबिर, अज़हर फरीदी सहित अनेक समाजसेवी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना है। यह विवाह सम्मेलन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है, जिसकी शहरभर में व्यापक प्रशंसा हो रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *