26 वर्षों बाद मिला इंसाफ, अधिवक्ताओं का बार एसोसिएशन ने

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान
26 वर्ष पुराने कचहरी कांड में लखनऊ स्थित सीबीआई न्यायालय द्वारा अधिवक्ताओं को दोषमुक्त किए जाने के उपरांत डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, इटावा द्वारा उनका भव्य सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह सत्य एवं न्याय की जीत है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से चले आ रहे इस प्रकरण में अधिवक्ताओं को अंततः न्याय मिला है, जिससे अधिवक्ता समुदाय में खुशी की लहर है।
सम्मान समारोह के दौरान अधिवक्ताओं को माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह निर्णय न्यायपालिका में विश्वास को और मजबूत करता है।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में इस निर्णय का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *