पुलिस लाइन इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत “सशक्तिकरण के लिए दौड़” (Run for Empowerment)

करंट विजन संवाददाता इमरान खान

इस कार्यक्रम का शुभारंभ इटावा की विधायक सरिता भदौरिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें लगभग 480 महिला पुलिस आरक्षी एवं अधिकारी शामिल रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।
महिला पुलिसकर्मी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे अपराधों की रोकथाम करने के साथ-साथ अपराधियों को पकड़ने में भी सक्रिय योगदान देती हैं। विशेष रूप से महिलाओं से संबंधित अपराध जैसे दहेज, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न एवं बलात्कार के मामलों को वे संवेदनशीलता एवं गंभीरता से निपटाती हैं।
इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *