संपूर्ण समाधान दिवस में 139 शिकायतें—16 का मौके पर निस्तारण, लापरवाही पर सख्त निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। खागा तहसील परिसर स्थित मीटिंग हाल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा एवं उपजिलाधिकारी अभिनीत कुमार संयुक्त रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 139 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे।अधिकारियों ने प्राथमिकता के आधार पर 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया।सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रमाण पत्र निर्गत करने, सरकारी भूमि की पैमाइश, अतिक्रमण हटाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।इसके अलावा पूर्ति विभाग को जमाखोरी व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। तहसील दिवस के दौरान सर्किल के छह थानों में मात्र दो थानाध्यक्षों की उपस्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए क्षेत्राधिकारी को अनुपस्थित कर्मियों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *