जल संरक्षण के सही उपाय को न अपनाया तो पानी के लिए तरसेंगे – निर्मल

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। विश्व जल दिवस पर बीहड़ी क्षेत्र के गांव डिभौली में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नेचर कंजर्वेशन एंड ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी ने किया। इसमें लोगों को पानी का महत्व बताते हुए पानी की बर्वादी रोकने और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई और गांव में रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राकेश सिंह यादव ने कहा कि जल के महत्व को समय रहते पहचाना तो अच्छा है। हम सभी काे मिलकर पीने योग्य पानी की बर्बादी रोकनी होगी। जल संरक्षक निर्मल सिंह ने कहा पीने योग्य पानी का अत्यधिक दोहन आने वाली पीढियां के लिए अभिशाप बनकर सामने आएगा। यदि समय रहते जल संरक्षण के सही उपाय को न अपनाया गया तो पानी के लिए तरसेंगे। उन्होंने कहा कि जल के बिन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है वर्षा जल का संचयन करना चाहिए। प्रधानाचार्य विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमें अपने गांव के लोगों को हाथ से हाथ मिलाकर चलने की जरूरत है प्रतिस्पर्धा विकास की होनी चाहिए विनाश की नहीं। सोनिया सिंह चक ने कहा पानी की सही कीमत का अंदाजा तब होता है जब आवश्यकता पड़ने पर पानी बोतलों में खरीदना पड़ता है। जलदूत रविंद्र सिंह चौहान ने 111 दिनों दोनों में गंगोत्री से लेकर रामेश्वरम तक की पदयात्रा कर जल बचाने का संदेश दिया। संस्था की ओर से रविंद्र सिंह चौहान को फूल माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यमुना किनारे जाकर जल सैनिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर जल बचाने और यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने की शपथ जल संरक्षक निर्मल सिंह ने दिलाई। इस अवसर पर आधा सैकड़ा लोगों की उपस्थिति रही जिसमें मुख्य रूप से आचार्य जगत सिंह राजपूत, राजीव यादव, संस्था अध्यक्ष राधेश्याम आदि प्रमुख हैं। जागरूकता कार्यक्रम में बोलते निर्मल सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *