शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देना स्कूल का प्रमुख लक्ष्य
करंट विज़न संवाददाता
बिधूना : ( डॉ अलका चौहान ) सुदिति किड्स प्ले स्कूल का शुभारंभ 24 मार्च दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से होगा। जिसकी तैयारियां देर रात्रि तक जारी रहीं। कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिये आयोजकगण देर रात्रि तक जुटे रहे। स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र उर्फ जीतू यादव ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुये स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र उर्फ जीतू यादव ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुदिति ग्लोबल एकेडमी की प्रधानाचार्य डॉ कुसुम मोहन एवं सुदिति ग्लोबल ग्रुप के डायरेक्टर डॉ लव मोहन होंगे। स्कूल की प्रधानाचार्य सोनम यादव ने बताया कि स्कूल में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जायेगी ताकि बच्चों को पढ़ाई बोझिल ना लगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
