अंसारगढ़ दरगाह शरीफ में उर्स पर AIMIM की चादरपोशी—अमन-शांति व तरक्की की मांगी दुआ

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जनपद स्थित अंसारगढ़ दरगाह शरीफ में उर्स के मुबारक मौके पर आस्था, एकता और भाईचारे का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर AIMIM फतेहपुर की जानिब से ज़िला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी एवं यूथ ज़िला अध्यक्ष क़ासिम सिद्दीकी के मार्गदर्शन में दरगाह पर फूलों की चादर पेश कर मुल्क में अमन-शांति, जिले में खुशहाली और संगठन की मजबूती के लिए खास दुआ की गई।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की मौजूदगी रही, जहां दुआओं के साथ आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया। इसके पश्चात AIMIM की ओर से लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया।इस आयोजन को सफल बनाने में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला विंग तथा जिले भर से आए पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि यह सफलता आपसी एकजुटता और मोहब्बत का परिणाम है। साथ ही दुआ की गई कि अल्लाह तआला सबको सलामती, एकता और नेक रास्ते पर चलने की तौफीक अता फरमाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *