अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने ग्राम उमरपुर भोदर में विकास कार्यों का किया लोकार्पण

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। विधानसभा अयाह शाह के ग्राम उमरपुर भोदर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक विकास गुप्ता ने विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड, मनरेगा योजना के अंतर्गत पांच सीसी रोड तथा राज्य वित्त से निर्मित सीसी मार्गों का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को समर्पित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से गांव में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।विधायक विकास गुप्ता ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आगे भी क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जनहित से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।इस अवसर पर ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *