करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। जनपद में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान हुसैनगंज की सपा विधायक उषा मौर्या ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनमें राजस्व, बिजली, सड़क, पेंशन व अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। विधायक ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।विधायक उषा मौर्या ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण ही प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करें।इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकर्ता व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
