प्रेस क्लब जसवंतनगर की वार्षिक सदस्यता हेतु आवेदन 31 मार्च तक,

करंट विजन संवाददाता इमरान खा

पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र अनिवार्य

पुराने सदस्यों को भी कराना होगा नवीनीकरण

जसवंतनगर/इटावा। प्रेस क्लब जसवंतनगर की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक स्थानीय पत्रकार बंधु 31 मार्च को सांय 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पिछले वर्ष से जुड़े 13 पत्रकारों को भी अपनी वार्षिक सदस्यता का नवीनीकरण कराना होगा तथा उन्हें भी चरित्र प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य रहेगा। प्राप्त सभी आवेदन प्रेस क्लब इटावा को प्रेषित किए जाएंगे।
प्रेस क्लब जसवंतनगर के अध्यक्ष प्रेम कुमार शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेस क्लब इटावा में वार्षिक सदस्यता के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। केवल वे पत्रकार जो किसी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थान से जुड़े हैं, वही सदस्यता हेतु पात्र होंगे। प्रेस क्लब अपने सदस्यों को आईडी कार्ड व निःशुल्क दुर्घटना बीमा सुविधा भी प्रदान करता है। चार वर्षों से लगातार निर्वाचित होते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे प्रेम कुमार शाक्य ने बताया कि इच्छुक पत्रकारों को निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुसार आवेदन पत्र भरकर 31 मार्च सांय 5 बजे से पूर्व जमा करना होगा। आवेदन पत्र के साथ पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य रहेगा। प्रेस क्लब जसवंतनगर की नई कार्यकारिणी का गठन अप्रैल माह में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *