ईद उल फितर की नमाज में उमड़ा नमाजियों का हुजूम, अमनचैन की हुई दुआ

शिया समाज ने काली पट्टी बांधकर अदा की ईद की नमाज

करंट विज़न संचाददाता

इटावा। ईद उल फितर का पर्व शहर में खुशनुमा माहौल में मनाया गया। हजारो मुसलमानों ने ईदगाह सहित शहर की विभिन्न मस्जिदों मे ईद की नमाज अदा कर मुल्क में आपसी भाईचारे और अमनचैन की दुआ की।
सुन्नी समाज की ईदगाह में ईद की नमाज दो शिफ्टों में हुई पहली शिफ्ट में मौलाना कमालुद्दीन अशरफी पेश इमाम ईदगाह और दूसरी शिफ्ट में मौलाना फरहान बरकाती ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान उन्होंने मुल्क, सूबे और शहर में अमनचैन की दुआ कर सभी लोगों से मिलजुल कर ईद मनाने की अपील की। ईदगाह कमेटी द्वारा तैनात वालिंटियरों ने ईदगाह भर जाने पर नमाजियों को विभिन्न मस्जिदों में भेजा। ईदगाह में नमाज की व्यवस्था में सेकेट्री डॉ. मोहम्मद अफजाल, कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान चांद मंसूरी सहित समस्त कमेटी का सराहनीय योगदान रहा। शाही मस्जिद नोरंगाबाद में मुतवल्ली फुरकान अहमद की देखरेख में हाफ़िज़ एजाज़ अहमद, सिंग्नल वाली मस्जिद में मुफ़्ती अनस नूर, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां में हाफिज मशकूर, मस्जिद पंजाबियान कब्रिस्तान में मुफ़्ती मोहम्मद उमर, मस्जिद अली कालोनी बाह अड्डा में मुतवल्ली हाजी गुड्डू मंसूरी की देखरेख में मौलाना मो. जमाल उद्दीन, मस्जिद पचारहा में मुतवल्ली मो. गुलशेर की देखरेख में मौलाना आरिफ रज़ा, शाही जामा मस्जिद में मौलाना अब्दुल्लाह असरी, मस्जिद पक्का तालाब में हाफ़िज़ फ़ैज़ान चिश्ती, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग में हाफ़िज़ शकील अहमद, मस्जिद अक्सा रामगंज में मौलाना तौफीक चिश्ती, मस्जिद दरगाह वारसी में हाफिज दिलवर हुसैन ने नमाज पढ़ाई। इसके अलावा कचहरी मस्जिद, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद जिन्नातों वाली आदि मस्जिदों में भी ईद की नमाज हुई। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज नक़वी ने बताया कि शिया समाज की ईद उल फितर की नमाज चाणक्य होटल स्थित ईदगाह में मौलाना सैयद अनवारुल हसन ज़ैदी ने अदा कराई। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली हुसैनी खामनेई सहित अन्य उलेमाओं की शहादत पर शिया समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर ईद की नमाज अदा की और घरों पर सादगी से ईद मनाई। ईद के मौके पर समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे, जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, सपा पूर्व नगर अध्यक्ष वसीम चौधरी, आलोक दीक्षित सहित कांग्रेस नेताओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद दी। सभी ने आपसी भाईचारे और शांति का संदेश दिया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ सिटी अभय नारायण राय सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर हाजी कमर अब्बास, हाजी अरशद मरगूब, राहत अकील, शावेज नक़वी, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, खादिम अब्बास, मो. अल्ताफ, शफी अहमद, खादिम अब्बास, पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, हाजी फजल यूसुफ, हाजी गुड्डू मंसूरी, रिजवान अहमद, प्रधानाचार्य गुफरान अहमद, इदरीस अंसारी, कासिम अंसारी, पप्पू बशीर, मोनू बशीर, मसूद तैमूरी, हाजी अजीम वारसी, वाई के शफ़ी, वहाज अली निहाल ने मुल्क में सुख शांति के लिए दुआ की। ईदगाह पर मुस्लिमों से मिलते सांसद जितेंद दोहरे, ईदगाह में नमाज पढ़ते शिया समाज के लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *