रूरा स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार: छात्र प्रतिभाओं का सम्मान, स्टेशन मास्टर्स को मिले विशेष पुरस्कार

करंट विज़न संचाददाता

रूरा रेलवे स्टेशन पर ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन (आइस्मा), प्रयागराज मंडल द्वारा संरक्षा सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेल संचालन और संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान आइस्मा की ओर से स्टेशन अधीक्षक रूरा को स्टेशन को स्वच्छ व हरित बनाए रखने तथा उसके विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए आइस्मा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, स्टेशन मास्टर अखिलेश वर्मा, रवि शंकर यादव (रूरा), तथा कृष्णा प्रताप सिंह और अभिषेक राज (मैथा) को आइस्मा संरक्षा योद्धा अवार्ड प्रदान किया गया। आइस्मा के मंडल सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय एवं मंडल कोषाध्यक्ष विनय कुमार विश्वकर्मा ने संगठन की ओर से सभी सम्मानित स्टेशन मास्टर्स को पुरस्कार प्रदान किए। सेमिनार के साथ ही स्टेशन मास्टर्स दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार, प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 180 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रथम: काव्या मिश्रा (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर),द्वितीय: यश राजपूत (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर),तृतीय: रिया गौतम (संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय),चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता प्रथम: अंजलि गुप्ता (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर),द्वितीय: भूमि (प्राथमिक विद्यालय, संगसियापुर),तृतीय: प्रीति देवी (प्राथमिक विद्यालय, खेमनेवादा)l इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी मेडल, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका डॉ. अर्चना मिश्रा, शिक्षक नवीन दीक्षित, प्राचार्य संतोष पाठक सहित अनेक शिक्षकगण, रेल कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल संरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *