बिधूना में गले मिलकर मुशीर अहमद ने दी ईद की दिली मुबारकबाद

करंट विज़न संवाददाता

बिधूना में आज हर्ष और उल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाया गया। सुबह से ही नन्हे मुन्ने बच्चे नये कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचने लगे थे। बच्चों का जोश आज देखते ही बन रहा था। ग्राम विकास अधिकारी मुशीर अहमद आज सुबह ईदगाह पहुंचे और सभी मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर ईद की दिली मुबारकबाद दी। इस अवसर पर ईदगाह में ग्राम विकास अधिकारी मुशीर अहमद, समीर अहमद, शहीद मुहम्मद, मु. यूनिस, मु. युसूफ, आसिफ, शकील अहमद, अनीस, शमीम, इस्लाम, सुहैल, आरिफ, समी अहमद , शाकिर, इरफ़ान, रानू, लतीफ़ खान, भल्लू, शाहिल, जमील अहमद, शालू, राजू,करीम, पप्पू, हनीफ, राजा मुहम्मद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *