शिया समाज ने क़ुद्स डे मनाया, बैतूल मुक़द्द की आजादी की मांग
शावेज़ नक़वी
इटावा। रमजान के अलविदा जुमे की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह के साथ अदा हुई, मौलानाओं सहित रोजेदारों और मुस्लिम समाज ने नमाज के बाद मुल्क में अमनचैन की दुआ की। शहर की विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की गई। शाही मस्जिद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद तकिया आजाद खान, मस्जिद शाह महमूद, मस्जिद क़िले वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद गरीब नवाज, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, अली कालोनी बाह अड्डा मस्जिद, मस्जिद कचहरी, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद रामगंज, मस्जिद पचराहा, मस्जिद शेख जलाल, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद साबितगंज, मस्जिद मोहल्ला अराड़ स्टेशन रोड, मस्जिद चौकी शमशेरी आदि मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से हुई। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी ने बताया कि शिया समुदाय की घटिया अज़मत अली स्थित जामा मस्जिद पंजतनी में मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा इटावा ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। इमाम खुमैनी और रहबर शहीद अली ख़ामनेई के फरमान और मौजूदा रहबर के निर्देश पर रमज़ानुल मुबारक के आखिरी जुमा को किबला ए अव्वल बैतुल मुकदस की आज़ादी, मजलूमों की हिमायत और उनके हक में दुआ और अमरीका व इजराइल जैसे जालिमों के खिलाफ इंटरनेशनल क़ुद्स दिवस पर विरोध दर्ज किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी ने कहा था अरबों की जिस जमीन पर इजराइल कब्जा करके बैठा है वह जमीन उसे खाली पड़ना पड़ेगी। शिया समाज ने पहले किबल बैतुल मुकद्दस को इजराइल के कब्जे से आजाद कराने की मांग की। अल्हाज़ कमर अब्बास नकवी, हाजी अरशद मरगूब, हाजी अजीम वारसी, राहत अक़ील, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, शावेज़ नक़वी, कारी सरफराज आलम, मौलाना तारिक शम्सी, खादिम अब्बास, हाजी गुड्डू मंसूरी, प्रधानाचार्य गुफ़रान अहमद, कर्मचारी नेता, रिजवान अहमद, तनवीर हसन, मो. गुलशेर, डॉ. अयाज अली, इदरीस अंसारी, मसूद तैमूरी, वाई के शफी, वहाज अली निहाल, जैनुल आबेदीन, शफी अहमद, कामरान खान, हाजी फजल यूसुफ, कासिम अंसारी, सहित नमाजियों ने अल्लाह से मुल्क में अमनचैन की दुआ की। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। अलविदा जुमे की नमाज पढ़ते मुस्लिम समाज के लोग। अलविदा जुमे की नमाज में खुतबा देते मौलाना अनवारुल हसन जैदी। ईदगाह में ईद की नमाज आज दो शिफ्ट में होगी इटावा। ईदगाह कमेटी के सेकेटरी डा. मोहम्मद अफजाल ने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज आज 21 मार्च दिन शनिवार को दो शिफ्टों में होगी। सुबह 7.30 बजे मौलाना कमाल उद्दीन अशरफ़ी पेश इमाम ईदगाह व सुबह 8.30 बजे मौलाना फरहान बरकाती ईद की नमाज़ अदा कराएंगे। ईदगाह कमेटी के सेकेटरी डा. मोहम्मद अफजाल व कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान मंसूरी चांद ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में ईद की नमाज़ ईदगाह परिसर में ही होगी, कोई भी नमाजी सड़क पर नमाज अदा नही करेगा। ईदगाह कमेटी के वालनटियर ईदगाह के बाहर नमाजियों को सड़क पर नमाज अदा करने से रोकने के लिए तैनात रहेंगे। अंजुमन हैदरी कमेटी के उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी ने बताया कि शिया समाज की चाणक्य होटल स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7.30 बजे होगी जिसे मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा अदा कराएंगे। नमाज मस्जिद परिसर में अदा होगी। डा. मोहम्मद अफजाल, अब्दुल हन्नान मंसूरी चांद व शावेज़ नक़वी ने मुस्लिम समाज से आपसी सौहार्द के साथ ईद का पर्व मनाने की अपील की है।
