आपत्तिजनक शब्दों पर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा ,, *दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी पंडित शब्द पर जताई नाराजगी

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर।औरैया। ककोर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ‘अवसरवादी पंडित’ जैसे आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के संबंध में था। ज्ञापन में ब्राह्मण समाज ने ‘घूसखोर पंडित’ और ‘अवसरवादी पंडित’ जैसे शब्दों पर कड़ी आपत्ति जताई। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि परीक्षाओं में इस प्रकार के जाति सूचक प्रश्नों से ब्राह्मण समाज अपमानित महसूस करता है। परिषद ने संबंधित बोर्ड के ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद बुंदेलखंड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित बृज किशोर तिवारी, प्रदेश महासचिव सुशील कुमार दुबे, प्रदेश सचिव शुभम अवस्थी, जिला संरक्षक गोपाल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अनुराग उर्फ बंटी दीक्षित और सतीश चंद्र दुबे शामिल थे। इनके अतिरिक्त, जिला सचिव धनंजय दुबे, जिला मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश बाजपेई, भाग्यनगर ब्लॉक के महासचिव अनूप उर्फ कल्लू दीक्षित, नगर महासचिव श्याम नारायण बाजपेई, पंडित महावीर प्रसाद, अंकित दुबे, सुदेश चंद्र दुबे, श्याम मनोहर शुक्ला, विकास अग्निहोत्री, रामबाबू पांडे और श्याम बाबू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *