करंट विज़न संवाददाता
कानपुर देहात: आबकारी नीति वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जनपद की देशी शराब, कंपोजिट, मॉडल शॉप और भांग की फुटकर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया ई-लॉटरी के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरी पारदर्शिता के साथ भाग्यशाली विजेताओं का चयन किया गया। अभियान के तहत कुल 20 दुकानों के लिए 10 मार्च से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें 18 दुकानों के लिए कुल 234 आवेदन प्राप्त हुए। जांच के बाद सभी आवेदन सही पाए गए। शुक्रवार को आयोजित प्रथम चरण की ई-लॉटरी में भारी संख्या में आवेदक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस आवंटन प्रक्रिया से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी, जिसमें केवल प्रोसेसिंग फीस के रूप में ही 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जमा हुआ है।
