सड़क सुरक्षा पर कड़ा एक्शन—हेलमेट, सीट बेल्ट व ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई तेज

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु सघन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रभारी यातायात उ0नि0 लाल जी सविता एवं यातायात पुलिस टीम पूरी सक्रियता के साथ सड़कों पर नजर आई।कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चालक, बिना सीट बेल्ट चारपहिया चालक, गलत दिशा में वाहन चलाने वाले, बिना फिटनेस व बिना नंबर प्लेट के वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। साथ ही हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु बनाया गया।यातायात पुलिस ने सख्ती के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर देते हुए लोगों को पंपलेट वितरित कर नियमों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि नियमों का पालन ही सड़क सुरक्षा की सबसे बड़ी गारंटी है, इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं।इस अभियान से जहां नियम तोड़ने वालों में सतर्कता बढ़ी है, वहीं आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *