करंट विज़न संवाददाता
प्रयागराज। अपर जिलाधिकारीगणों द्वारा स्वरूपरानी चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सकों की समय से उपस्थिति एवं मरीजों को समयबद्ध व समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।अधिकारियों ने निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता हर हाल में सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति एवं उपचार की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखना आवश्यक है।
