नव निर्माण के 9 वर्ष—विमोचन कार्यक्रम का प्रसारण, प्रदर्शनी व रोजगार मेले का हुआ शुभारंभ

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लोकभवन से मा0 मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित “नव निर्माण के 09 वर्ष” वार्षिक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद में मा0 प्रभारी मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया। इस दौरान जिलाधिकारी भी मौजूद रहे।इसके उपरांत आईटीआई मैदान में आयोजित प्रदर्शनी एवं रोजगार मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई गई।इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रमाणपत्र एवं ऋण वितरण भी किया गया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को सराहा।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *