एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने को लेकर राष्ट्रपति को भेजा 91वां ज्ञापन ,, समिति ने अधिकारियों पर टहलाने का लगाया आरोप

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर।औरैया। एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने की मांग को लेकर दिए जाने वाले ज्ञापन के क्रम में जन जागरण समिति औरैया द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित 91वां ज्ञापन गुरुवार को जिला मुख्यालय ककोर पर अविनाश चन्द्र मोर्य अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व औरैया को सोंपा गया ।ज्ञापन में प्रमुख रूप से एससी एसटी एक्ट का दुरुपयोग रोके जाने एससी एसटी एक्ट के अंतर्गत लिखाए गए फर्जी मुकदमों की जांच कराए जाने तथा फर्जी मुकदमा लिखा कर प्राप्त की गई सरकारी धनराशि की वसूली कराए जाने की मांग की गई है जन जागरण समिति के संयोजक महेश पांडे ने बताया कि जब तक एससी एसटी एक्ट में इसका दुरुपयोग रोके जाने के लिए संशोधन नहीं हो जाता तब तक हर महीने माननीय महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन दिया जाता रहेगा इसके अतिरिक्त माता-पिता की इच्छा के, विरुद्ध प्रेम विवाह करने वाले लड़के और लड़कियों की न्यूनतम उम्र 25 वर्ष किए जाने तथा प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनिवार्य सहमति किये जाने की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित 41 वां ज्ञापन भी सौंपा गया ज्ञापन देने वालों में महेश , पांडे , प्रवीण पालीवाल रविंद्र प्रताप सिंह गौर बदन सिंह पाल अंबर पांडे सुरेश चंद्र दुबे योगेश तिवारी श्याम मनोहर विकास अग्निहोत्री सतीश चंद्र गिरीश तिवारी संतोष सिंह सेंगर अनूप दीक्षित मिलन चौबे श्याम बाबू शर्मा, रामबाबू पांडे रामबाबू भदोरिया प्रदीप चतुर्वेदी बृजकिशोर तिवारी शुभम अवस्थी गोपाल तिवारी सत्य प्रकाश बाजपेई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *