स्वास्थ्य सेवाओं पर डीएम की सख्ती—मरीजों को बेहतर सुविधा व एचपीवी टीकाकरण में तेजी के निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति व एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, बजट व्यय और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। 10 एनबीएसयू केंद्र स्थापित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए डीपीएम लालचंद्र गौतम को सख्त निर्देश दिए और संबंधित अधिकारियों को 31 मार्च तक केंद्र स्थापित कर रिपोर्ट देने के लिए कहा।उन्होंने आयुष्मान कार्ड, पूर्ण टीकाकरण, टीबी नोटिफिकेशन और आभा आईडी पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए माइक्रोप्लान बनाकर अभियान चलाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव नयन गिरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *