एसपी की सख्ती—सर्विलांस, SOG व इंटेलिजेंस विंग की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। एसपी श्री अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में डीसीआरबी, सर्विलांस सेल, इंटेलिजेंस विंग एवं SOG टीम के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान सभी शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, तकनीकी निगरानी और खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि सर्विलांस व इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।बैठक में टीमों को आपसी समन्वय बढ़ाकर काम करने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनपद में अपराध पर अंकुश और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, जिसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *