मुख्य डाकघर की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा जनपद के मुख्य डाकघर का सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी थरियांव एवं पुलिस बल भी मौजूद रहा।निरीक्षण के दौरान एसपी ने डाकघर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास बिंदुओं, सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य सुरक्षा पहलुओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान पुलिस बल द्वारा आसपास के क्षेत्र में भी निगरानी रखी गई, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *