विधायक ने स्टॉल का अवलोकन कर चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किये

नुमायश पंडाल में हुआ सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदर्शनी पंडाल में विधायक सदर सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष बीजेपी अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उ.प्र. में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के नौ वर्ष पर वार्षिक पुस्तक नवनिर्माण के 9 वर्ष का विमोचन कार्यक्रम लोक भवन सभागार लखनऊ से लाइव प्रसारण नुमाइश पंडाल में देखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सदर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत चयनित युवाओं को रोजगार प्राप्ति हेतु नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत नौ वर्षों में प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य, डेवलपमेंट आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मेडिकल सुविधाओं का विस्तार, एक्सप्रेसवे निर्माण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को व्यापक लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से महिलाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता में वृद्धि हुई है। उन्होंने प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रखने तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, एसपी सिटी, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र देतीं विधायक सरिता भदौरिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *