मस्जिद राईन में तरावीह हुई मुकम्मल , हाफ़िज़ कैफ रजा साहब का फूल मालाओं से हुआ सम्मान

करंट विज़न संवाददाता

इटावा ।मस्जिद राईन साबितगंज में रमजान-उल-मुबारक महीने में तरावीह हुई मुकम्मल, मस्जिद में नमाज़-ए-तरावीह की मुकम्मल अदायगी के बाद एक बेहद खूबसूरत और रूहानी आवाज़ में नात शरीफ हाफिज कैफ रजा साहब ने अपने मस्ताने अंदाज में सुनाई , नात सुनकर मस्जिद में बैठे नमाज़ी भी झूम उठे। तरावीह और नात मुक्कवल के बाद पत्रकार इमरान खान एवं वहां मौजूद नमाजियों ,हाफिजों। मौलानाओं ने हाफिज कैफ रजा साहब को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया और उनका धन्यवाद भी किया। इस अवसर पर मोहम्मद जाहिद रजा साहब, मौलाना फुरकान साहब ,जनाब मोहम्मद हाफ़िज़ कैफ रज़ा साहब, ने अपनी मखमली और पुर-कशिश आवाज़ में नाते ,पाक का नज़राना पेश किया। उनकी सुरीली आवाज़ ने मस्जिद में मौजूद सभी नमाज़ियों के दिलों को ज़िक्र-ए-रसूल से मुनव्वर कर दिया। तरावीह की मुकम्मल अदायगी रमजान के इस पाक महीने में कुरान-ए-करीम की तिलावत के साथ तरावीह का सिलसिला बड़े ही शानो शौकत के साथ खत्म हुआ। हाफ़िज़ मोहम्मद कैफ रज़ा साहब की नात-ख्वानी अपनी खूबसूरत आवाज़ और मखसूस अंदाज़ में जैसे ही नात शरीफ पढ़ना शुरू किया, पूरा माहौल दुरूद-ओ-सलाम की सदाओं से गूंज उठा। नमाज़ियों ने बड़े ही अदब और अकीदत के साथ नात-ए-पाक को सुना। कैफ साहब की आवाज़ ने इबादत के इस माहौल में एक खास रूहानियत भर दी। मस्जिद इंतजामिया द्वारा अल्लाह की बारगाह में मुल्क की अमन-चैन, खुशहाली और कौम की तरक्की के लिए दिलखुशूस दुआएं मांगी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *