ऑटो ड्राइवर ने,गाड़ी में छूटे बैग व लैपटॉप को वापस देकर ईमानदारी की मिशाल की कायम

करंट विज़न संवाददाता

याकूबपुर ।चौकी क्षेत्र के नयापुरवा (हिम्मतपुर) गांव निवासी अनिल कुमार ने बताया,की कल मंगलवार को वह अपने ऑटो को लेकर रसूलाबाद से माती के लिए जा रहे थे,तभी रास्ते में कुछ कारणवश उनके ऑटो में बैठी सवारियों को किसी अन्य ऑटो में बिठाना पड़ा।और ऑटो को लेकर अपने घर नया पुरवा वापस आ गए।तभी ऑटो को चेक करते समय सीट के पीछे एक पिट्ठू बैग रखा पाया,जिसकी सूचना उन्होंने ने अपने स्थानीय समाजसेवी सचिन गुप्ता को दी,सूचना के आधार पर बैग के ऊपरी हिस्से में लैपटॉप एवं अन्य कुछ जरूरी कागजात पाए गए जिनके आधार पर,एक सूचना बनाकर ग्रुप के माध्यम से भेजी गई। जिसे,ऑटो सवार (बैग) मालिक गोलू सिंह सेगर निवासी फतेहपुर खागा,ने देखा और दिये गए नंबर पर संपर्क किया,और बुधवार दोपहर आकर उन्होंने सम्मान पूर्वक अपना बैग वापस लिया।और ऑटो संचालक अनिल कुमार की भूर भूर प्रशंसा की।और लोगो को संदेश देते हुए कहा,की हर व्यक्ति को इस तरह लोगों को मदद करनी चाहिए। गोलू सिंह सेंगर ने बताया वह पंचायत में प्रशिक्षण के कार्य को देखते है,बैग पाकर वह बहुत खुश है।यदि उनकी आज मदद न होती तो बहुत परेशानी होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *