राजनीति विज्ञान के शोधछात्र सत्येंद्र पीएचडी में पाई सफलता। डॉ. इफ्तिखार हसन के निर्देशन में “भारत में मानवाधिकार: सैद्धांतिक एवं अनुभाविक अध्ययन ,,पर किया शोध

करंट विज़न संवाददाता

दिबियापुर।विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय, दिबियापुर के राजनीति विज्ञान के शोध छात्र सत्येन्द्र कुमार ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा पीएच डी (डॉक्टरेट) की उपाधि हेतु विश्वविद्यालय में आयोजित मौखिकी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। आगामी दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा उपाधि प्रदान की जाएगी। विदित है कि महाविद्यालय कई विषयों में पीएच डी उपाधि हेतु शोध केंद्र के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। इसी क्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं शोध पर्यवेक्षक डॉ. इफ्तिखार हसन के निर्देशन में डॉ सत्येंद्र कुमार को”भारत में मानवाधिकार: सैद्धांतिक एवं अनुभाविक अध्ययन” विषय पर प्रस्तुत शोध प्रबंध की मौखिकी परीक्षा छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में दिनांक 17 मार्च 2026 को आयोजित की गई। जिसमें डॉ सत्येंद्र कुमार को उत्तीर्ण घोषित किया गया।इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में डॉ इफ्तिखार हसन के शोध निर्देशन में कुल आठ शोधार्थी शोधरत हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर इकरार अहमद ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों के शोध कार्यों की निरंतरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि शोध कार्यों के लिए महाविद्यालय सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। सत्येन्द्र कुमार को पीएच डी उपाधि की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रबंधक श्री आनन्द स्वरूप गुप्ता, राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफ़ेसर डॉ यश कुमार, प्रो. शशिभूषण सिंह, प्रो हिमांशु, प्रो रीना आर्या, डॉ श्री नंदन पांडे,डॉ निकिता अग्रवाल, डॉ मोहित तिवारी, डॉ योगेश मिश्रा, डॉ शीलू त्रिवेदी, डॉ संदीप ओमर, डॉ आलोक यादव, डॉ रोहित गुप्ता, डॉ राकेश तिवारी, डॉ महेन्द्र तिवारी, डॉ गजेन्द्र यादव, डॉ श्याम नारायण, डॉ राजेश राजपूत सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने डॉ सत्येंद्र कुमार की उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *