सीएम योगी ने लाभार्थियों से की वर्चुअल बातचीत
फतेहपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में 900 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से रिमोट का बटन दबाकर किया गया।इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी/गांधी सभागार में जनप्रतिनिधियों, प्रभारी अधिकारी डूडा तथा लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा और सुना गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से जनपद फतेहपुर की नगर पंचायत खखरेरू निवासी श्रीमती माया देवी से बातचीत की। उन्होंने माया देवी से उनके रहन-सहन, आय के स्रोत तथा सरकारी योजनाओं से मिले लाभ के बारे में जानकारी ली।इस पर माया देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
