करंट विज़न संवाददाता
कानपुर देहात मार्च माह. संयुक्त व्यापार मंडल कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष मुकुल शुक्ला ने मनीष कुमार यादव मुडेरा किन्नर को संयुक्त व्यापार मंडल ब्लॉक झींझक क्षेत्र का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। आशा व्यक्ति की है कि मनीष यादव उक्त व्यापार मंडल के नियमों का पालन करते हुए सभी व्यापारी वर्ग की समस्याओं का समाधान करने में सहयोग करेंगे और संगठन को निष्ठा पूर्वक मजबूती प्रदान करेंगे. उक्त मनोनयन पर प्रदेश मंडल अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल व मंडल संयोजक अजय कुमार शर्मा ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
